फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर के खिलाफ आईएमए ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सोशल मीडिया पर एक डाक्टर को लेकर वायरल हुए वीडियो को लेकर इसके खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने डॉक्टर को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

अमरोहा के एक चिकित्सक के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो को लेकर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को एसपी सुधीर कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें एसोसिएशन ने वीडियो से संबंधित खबर को डाक्टर की छवि धूमिल करने का प्रयास बताते हुए रोष प्रकट किया है। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़कों पर उतरने और एसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन दिए जाने के दौरान आइएमए के अध्यक्ष डॉ. शकील फारूक, सचिव डॉ. एसके चौधरी, डा. वीआर गर्ग, डा. केएस, डा. राजीव सिंह, डा. राजेंद्र सिंह, डा. एसपी सिंह, डा. आरएस मिश्रा, डा. विवेक अग्रवाल, डा. एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें