फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों को महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उसके गले में फंदा था और मुंह में कपड़ा ठुसा था। ससुराल वाले शव छोड़कर भाग गए थे। मायके पक्ष का आरोप है कि महिला की दहेज के खातिर मारपीट कर फंदे पर लटकाकर हत्या की गई है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सैदनगली थानाक्षेत्र के उझारी नगर पंचायत के मोहल्ला सादात निवासी स्वर्गीय कमरुद्दीन चौधरी की पुत्री राहिला की शादी लगभग एक साल पहले ढक्का निवासी तालिब के साथ हुई थी। राहिला के भाई सदाकत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति सहित ससुराल के सभी लोग शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अल्टो कार की मांग कर रहे थे। दो माह पूर्व भी राहिला को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया था। पंचायत के बाद ससुराल वाले उसे वापस ले जाने पर सहमत हुए थे। आरोप है कि मंगलवार रात राहिला के पति, सुसर, सास, तीन देवरों ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर राहिला के मुंह में कपड़ा ठूंस कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। पड़ोसियों के सूचना देने पर जब वह ढक्का गांव पहुंचे तो राहिला का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। ससुराल वाले घर छोड़कर चले गए थे। राहिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। गले में फंदा पड़ा हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। शव को उझारी ले आए। बताया जाता है कि राहिला सात महीने की गर्भवती थी। सैदनगली थाना इंजार्च नरोत्तम सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वास्तविकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें