बिजनौर। चार युवकों ने एक युवती को अगवा करने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को दबोच लिया। बाद में तीन युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया।
रामलीला मैदान के पास रहने वाली एक युवती का बाइक सवार चार युवकों ने शुक्रवार को अपहरण कर लिया। इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने सर्राफा बाजार से युवकों को दबोच लिया। युवती को भी पुलिस थाने ले आई। युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मुहल्ले वालों ने बताया कि चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा था, तीन को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि रामलीला मैदान के पास के रहने वाले प्रशांत और मोहित नाम
के युवकों को पकड़ा था, मोहित को छोड़ दिया गया, प्रशांत से पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह के मुताबिक युवकों को छोड़ने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वे मामले को दिखवा रहे हैं।