फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। पालिका चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी की मुुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है।चुनाव में वोटरों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चुनाव प्रचार में अपनी माता के स्थान पर खुद को प्रत्याशी बताकर चुनाव प्रचार किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सादात सहदरी निवासी अफजाल अहमद ने जिला निर्वाचन अधिकारी बिजनौर से की शिकायत में कहा है कि नगर पालिका चुनाव नहटौर में फिरोजा अंसारी ने अध्यक्ष पर चुनाव लड़ा है। चुनाव आयोग की ओर से उन्हें कंघा चुनाव चिह्न दिया गया। वोटरों को भ्रमित करने के लिए उनके पुत्र राजा अंसारी ने समस्त चुनाव प्रचार में स्वयं को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बताते हुए चुनाव प्रचार किया है। चुनाव वाहन, पोस्टर, बैनर आदि में खुद को प्रत्याशी बताया गया है। अपना चुनाव चिह्न कंघा बताया गया। चुनाव में गांवों से लोगों को बुलाकर भीड़ करते हुए चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा भी राजा अंसारी के एक अन्य मामले में वारंट जारी है। उधर, चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी का कहना है कि उनकी माता ही चुनाव लड़ी है। उन्होंने एक कार्यकर्ता व पुत्र के हैसियत से अपनी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें