अवैध कटान में दो लोग गिरफ्तार
रेहड़ (बिजनौर)।
पुलिस ने गोवंश काटने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों का चालान कर दिया, जबकि फरार हुए तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। उधर, युवा हिंदू वाहिनी ने गोवंश कटान पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग को लेकर गांव में प्रदर्शन किया।
गांव मच्छमार में बुधवार को बादशाहपुर रोड पर एक ईख के खेत में तीन लोग गोवंश कटान कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीसरा फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में गांव मच्छमार निवासी इसलामुददीन पुत्र मोहम्मद सददीक और बब्बू उर्फ खाना निवासी हसनपुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर, कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन कर पुलिस से गोवंश हत्या बंद कराने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में अजय चौहान , मोहित गहलौत, आशीष चौहान, रचित शर्मा, दुष्यंत, हर्ष, विकास, सचिन, सुमित, शुभम रहे। उधर, एसओ विजेंद्र सिंह राणा ने प्रदर्शनकारियों के भरोसा दिया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर चालान कर दिया जाएगा।