फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद नमाज के दौरान बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला, पुलिस तैनात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जोया।
थाना क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा में ईद की नमाज के दौरान बच्चों के बीच हुए झगड़े में बड़े कूद गए। ग्राम प्रधान समेत एक ही समुदाय के दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जम कर बेल्टें चलीं और पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष से दो बच्चे घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस के मौके पर पहुंच पर मामला शांत हो सका। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम की शुरुआत सोमवार की सुबह उस समय हुई जब एक पक्ष के नकश का बेटा शान गांव में ही दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। उसी समय प्रधान पक्ष के नासिर का बेटा फैज और इफ्तिखार का बेटा अफजल दुकान पर आ पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों बच्चों ने शान के हाथ से कोल्ड ड्रिंक छीन ली। जिससे बच्चों के बीच मारपीट हो गई। बड़ों ने बीच बचाव कर बच्चों को घर भेज दिया। इसी दौरान मस्जिद में ईद की नमाज हो रही थी। नमाज खत्म होने के बाद ग्राम प्रधान मुगीस और नकश पक्ष से लोग आमने-सामने आ गए और टकराव हो गया। बेल्टें निकल आईं। बेल्टें चलने के साथ ही जम कर पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष के शान पुत्र नकश व आरिफ पुत्र जहीर घायल हो गए। सूचना पाकर कोतवाली डिडौली कोतवाल विवेक शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें