फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिजरपुर में बारातियों को दौड़ा दौड़ा का पीटा, दूल्हे को भी नहीं बख्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

हरेवली। गांव खिजरपुर में विवाह समारोह में चढ़त के दौरान एक युवक को पीटने को लेकर संघर्ष हो गया। युवक के साथ मारपीट की घटना के बाद पहुंचे साथियों ने पूरी बरात को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। दूल्हे को भी हमला कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना पर काबू पाया। एक आरोपी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक को नामजद कर दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम खिदरपुर निवासी जमीर अहमद की दो पुत्रियों की बारात रविवार को आई थी। वहीं, एक पुत्री की बारात धामपुर से आई थी, जबकि दूसरी पुत्री की बरात कालागढ़ से आई थी। जमीर अहमद ने बताया कि शाम के समय तक शादी की रस्म पूरी कर पुत्री को विदा कर दिया था। शाम को धामपुर से आई बारात की चढ़त हो रही थी। उसी दौरान बरात में नाचने को लेकर शहजादपुर निवासी एक युवक के साथ बारातियों ने मारपीट कर दी। मारपीट की घटना के बाद युवक ने पिटाई का बदला लेने के लिए अपने 15-20 साथियों को बरात में बुला लिया। चढ़त के दौरान पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने बारातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। यहां तक उन्होंने दूल्हे को भी नहीं बख्शा। झगड़े में शारिक पुत्र सद्दीक, शाहिद पुत्र सद्दीक, इरशाद पुत्र निसार तथा लड़की का पिता जमीर अहमद आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच बारात में आई अनीशा और नजमा के युवकों ने मारपीट कर कुंडल खींच लिए। मारपीट की घटना के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए धामपुर भेजा। युवक पुलिस को देख कर भाग खड़े हुए। इस दौरान शहजादपुर निवासी लोकेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि झगड़ा करने आए युवक पड़ोस के गांव शहजादपुर के थे। जिनकी तलाश चल रही है। पुलिस ने समझाकर शादी की रस्म पूरी कराई। देर रात बरात को विदा करा दिया गया। उधर, एसओ पंकज तोमर का कहना है कि आरोपियों को तलाश की जा रही है। एक हिरासत में है। जांच कर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें