फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर चोरी के 50 लाख कीमत के गहने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कर चोरी के 50 लाख कीमत के गहने पकड़े
विज्ञापन

बिजनौर। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बिना कर दिए लाया जा रहे करीब 50 लाख रुपये के जेवर पकड़े हैं। विभाग की टीम गहनों की शुद्धता की जांच कर रही है। इसके बाद व्यापारी पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने एक गाड़ी को रोका। गाड़ी को रोकने पर पूछताछ के दौरान चालक ने गाड़ी में सोने-चांदी के जेवर होने की बात कही। उसने बिल दिखाया तो चार लाख रुपये के जेवर खरीदने का बिल उसके पास था। शक होने पर टीम ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और थाने लाकर गाड़ी को सीज करा दिया। वाणिज्य कर के ज्वाइंट कमिश्नर विशेष अनुसंधान शाखा एनएल सोनी ने मामले की जांच के लिए विभाग की एक टीम का गठन किया। शुक्रवार को पुलिस व व्यापारियों की मौजूदगी में गाड़ी से जेवर से भरा बैग निकाला गया। उनका वजन किया गया तो 1.638 किलो सोना व 3.246 किलो चांदी निकली। माल की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई, जबकि केवल चार लाख रुपये के माल के ही बिल व्यापारी के पास थे। यह जेवर मेरठ से चांदपुर ले जाए जा रहे थे। विभाग की टीम जेवर में सोने व चांदी की शुद्ध मात्रा की जांच करा रही है। इसी मात्रा के अनुसार व्यापारी पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। डिप्टी कमिश्नर विकास सेठ, असिस्टेंट कमिश्नर बृजेश कुमार, सुजीत कुमार ने मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 प्रतिशत लगेगी पेनाल्टी
सोने व चांदी पर शुद्ध मात्रा की कीमत पर एक प्रतिशत कर देय होता है, लेकिन कर की चोरी करने वालों पर 36 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई जाती है। विभाग की टीम जेवरों की शुद्धता की जांच करा रही है। इसके बाद शुद्ध सोने व चांदी की कीमत पर 36 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें