फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला मालिक ने दी होमगार्ड को गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जाम खुलवाने को लेकर ठेला हटाने को कहा तो ठेला मालिक ने होमगार्ड को गोली मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित होमगार्ड ने अपने विभागीय अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर शहर के मोहल्ला कोट चौराहे पर ठेला लगने और ई रिक्शा के आवागमन के चलते जाम लग गया। कोट चौराहे की यातायात व्यवस्था सुधारने में के लिए होमगार्ड रामसरन और कृपाल सिंह की ड्यूटी लगी थी। दोनों होमगार्ड जाम खुलवाने में लगे थे। तभी चौराहे पर अतिक्रमण कर रहे ठेलों को भी हटाने की हिदायत दी। इस दौरान एक ठेला वाला होमगार्ड से भिड़ गया। जिससे दोनों बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान ठेला मालिक ने होमगार्ड को गोली मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद वह फरार हो गया। पीड़ित होमगार्ड ने विभागीय दरोगा शकील अहमद से शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि होमगार्ड ने किसी भी तरह कि शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें