फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोंचा बाइक चोरो का गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरो के गैंग को दबोचा है। गैंग के छह सदस्यों से चोरी की दस बाइक व एक स्कूटी बरामद की है। जिले के कई शहरों से गैंग बाइक चोरी कर रहा था।
विज्ञापन

सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस ने बिजनौर इंटर कॉलेज के सामने मैदान में बने खंडहर में छापा मारकर शिवाला कला थाने के गांव मुस्तफाबाद श्यामपुर निवासी अमर सिंह, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानाबाद निवासी पप्पू, गांव सुंदरपुर निवासी सहदेव,गांव रावणपुर निवासी अंकित कुमार, बढ़ापुर निवासी सुरेंद्र उर्फ छोटे, नगीना देहात थाने के गांव भोगली निवासी अशोक कुमार को दबोचा है। गैैंग के पास से चोरी की दस बाइक व एक स्कूटी बरामद की है। गैंग चोरी की बाइक व स्कूटी को ट्रक में लादकर बेचने के लिए मेरठ ले जा रहा था। गैंग ने पुलिस को बताया कि वह बिजनौर के अलावा धामपुर , नूरपुर , किरतपुर, में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। बरामद तीन बाइक बिजनौर, एक नूरपुर , दो धामपुर व एक किरतुपर से चोरी की गई थी। इन बाइक चोरी की रिपेार्ट दर्ज है। सीओ के मुताबिक पकड़ा गया गैंग शातिर किस्म का है। यह गैंग काफी दिनों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें