फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के बाद कांवड यात्रा पर आतंकी खतरा मंडराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को निशाना बना सकते हैं आतंकी
विज्ञापन

बिजनौर।
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद कावंड़ यात्रा पर भी आतंकी खतरा मंडराने लगा हैं। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि घाटी में सक्रिय आतंकियों को पाकिस्तान में बैठे आकाओं ने कांवड़ यात्रा को निशाना बनाने का हुक्म दिया है। खुफिया विभाग को इस बारे में इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के साथ उत्तराखंड व यूपी पुलिस अलर्ट हो गई है।
अमरनाथ यात्रा को दहलाने की धमकियां आतंकी लगातार देते रहे हैं। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी थीं। इसके बाद भी आतंकी श्रद्धालुओं की बस पर हमला करने में कामयाब रहे। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इस बार आतंकी कावड़ यात्रा को भी दहलाने की साजिश रच रहे हैं। पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगनाओं ने इसका हुक्म दिया है। इसके इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकियों के कांवड़ यात्रा की ओर रुख करने का खतरे की बात मुजफ्फरनगर के संदीप शर्मा के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोइबा से कनेक्शन मिलने के बाद और पुख्ता हो गई है।
विज्ञापन

इससे साफ है कि घाटी में सक्रिय आतंकियों की वेस्ट यूपी में भी मजबूत जड़ें हैं। वेस्ट यूपी के स्लीपर माड्यूल भी उनके मददगार बन सकते हैं। बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के तमाम लोग कश्मीर में कारोबार करते हैं। ऐसे में संदीप की तरह आतंकियों के और भी संपर्क होने के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसी के साथ यूपी व उत्तराखड़ की पुलिस भी अलर्ट र्है। इस बार कांवड़ यात्रा 21 जुलाई तक चलेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान कई दिन तक कांवड़ियों का रैला चलता है। करोड़ों भक्त हरिद्धार से कांवड में जल भरकर लाते हैं। हरियाणा, दिल्ली, गाजियाबाद , मेरठ के अलावा बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर , बदायूं, बुलंदशहर, काशीपुर आदि के भी कांवड़िये बिजनौर से होकर हरिद्धार जाते हैं। कांवड़ यात्रा के लिए एनएच-58 कई दिन तक बंद रहता है। काशीपुर, बरेली, मुरादाबाद, बुलंदशहर की ओर जाने वाले कावडिये पैदल नगीना के रास्ते होकर जाते हैं।
विज्ञापन

कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट : एडीजी
एडीजी बरेली ब्रजराज मीणा के मुताबिक, आतंकी वारदात के खतरे के मददनेजर कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा के सारे बंदोबस्त कर लिए गए हैं। आतंकियों के बारे में अभी ऐसा कोई इनपुट नहीं मिला है। फिर भी पहले से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें