फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दंपती से 25 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने दंपती से 25 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

नहटौर। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे दंपती से तीन बाइक बदमाश नोटों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। दंपती के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला जोशियान निवासी नसीम अहमद पत्नी शाहिन के साथ यूनियन बैंक की शाखा से 25 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। नोटों से भरा थैला पत्नी के हाथ में था। नहटौर-धामपुर मार्ग पर पीर की चुंगी के निकट पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाश नोटों से भरा थैला छीनकर धामपुर मार्ग की ओर फरार हो गए। थैला छीनने पर दंपती ने शोर मचाया, जिसके बाद भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसने ई-रिक्शा खरीदने के लिए बैंक से पैसे निकाले थे। वहीं, स्टेट बैंक के सामने मोहल्ला महकमा निवासी शाहनवाज रविवार रात अपना बारह टायरा ट्रक खड़ा करके घर सोने चला गया था। सुबह के समय जाकर देखा तो ट्रक चोरी होने का पता चला। ट्रक की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। गांव समसपुर निवासी प्रमोद कुमार बाइक से गांव जिरोठी में शादी समारोह में गया था। वहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। दोनों चोरियों की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें