फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को आतंकित कर बदमाशों ने मंदिर में की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर में की लूटपाट
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। तीन नकाबपोश बदमाशों ने पुजारी को आतंकित करते हुए मंदिर से नगदी, सौर ऊर्जा प्लेट और बैट्री लूटकर फरार हो गए। पुजारी और ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बदमाशों की धरपकड़ करने की मांग की है।
विज्ञापन

नांगला सोती क्षेत्र के गांव कोटसराय निवासी रमेश गिरी मंदिर में पुजारी है। कोटसराय और काशीरामपुर के बीच बने मंदिर परिसर में बनी कुटिया में रमेश गिरी रहता है। शनिवार की देर रात अचानक तीन नकाबपोश बदमाशों ने पुजारी पर धावा बोल दिया। पुजारी के साथ मारपीट करते हुए बदमाश मंदिर में आया चढ़ावे की धनराशि, सौर ऊर्जा प्लेट और बैट्री लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पुजारी ने गांव कोटसराय जाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों और पुजारी नांगलसोती थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार को तहरीर सौंपकर लूट में शामिल बदमाशों की धरपकड़ करने तथा लूट का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुजारी रमेश गिरी से लूट के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें