रजबपुर। दो दोस्तों को ठगों ने विदेश भेजने का सपना दिखाते हुए सात लाख रुपये की ठगी कर ली। अब पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव कटपुरा निवासी राजवीर ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें कहा गया कि दो आरोपियों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे। काफी दिनों तक टालते रहे। विदेश नहीं जाने पर उसने रुपये वापस मांगे तो आनाकानी करने लगे। काफी दिनों से रुपये भी वापस नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा उक्त आरोपियों के खिलाफ ही रोहित निवासी कंजरबसेड़ा ने भी तहरीर सौंपी। जिसमें इन दोनों आरोपियों पर उससे भी साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है।