फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाजपा सांसद , विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर(बिजनौर)। विधानसभा उपचुनाव में बिना अनुमति जनसभा करने पर भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, विधायक सुशांत सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह समेत आयोजकों के विरुद्घ आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

उपचुनाव के चलते बिना अनुमति के जनसभा करने जुलूस निकालने पर रोक लगी हुई है। शनिवार को देर शाम विधानसभा क्षेत्र के गांव गोहावर में बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, मुरादाबाद सांसद सर्वेश कुमार, बढ़ापुर के विधायक सुशांत सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान गांव में एक जनसभा का आयोजन भी किया गया। किसी ने बिना अनुमति जनसभा होने की सूचना प्रेक्षक चंद्रकांत पुलकुंडवार को दे दी। प्रेक्षक के निर्देश पर मौके पर पहुंची उड़नदस्ता टीम ने जनसभा की वीडियोग्राफी कराई। दौलतपुर चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह की ओर से सांसद भारतेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, विधायक सुशांत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह के अलावा आयोजक अभिषेक, अशोक, यशपाल व सुरेश के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।

बिना अनुमति चुनाव प्रचार कर रही कार सीज
नूरपुर। पुलिस ने बिना अनुमति चुनाव प्रचार में लगी एक कार को सीज कर दिया। कस्बा इंचार्ज केके मिश्रा ने बताया कि शनिवार की शाम वह मंदिर चौराहे पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान झंडा लगी एक कार को रोककर चुनाव प्रचार की अनुमति के कागज मांगे तो चालक कोई कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद उक्त कार को थाने ले जाकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

सैनी समाज को एकजुट करने निकले मदनलाल
नूरपुर। वरिष्ठ सपा नेता मदनलाल सैनी ने क्षेत्र के गांव लाम्बाखेड़ा, अलियारपुर में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर गठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मदनलाल ने कहा कि सैनी समाज का हित का गठबंधन में ही सुरक्षित है। भाजपा केवल छलावा करती है। लोगों को बेवकूफ बनाकर सत्ता में काबिज हो जाती है।
जनसंपर्क के दौरान राजेश अग्रवाल, संजय सैनी, हरफूल सैनी, विकास सैनी, अंकुमर, रामपाल सैनी, नरेश सैनी, हरस्वरूप सैनी, रामअवतार सैनी, सुरेश सैनी, भूदेव सैनी, लतीफ कुरैशी, हाजी इकराम, राजेंद्र सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें