फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे दिव्यांग को बचाने में हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नेशनल हाईवे पर आगे-पीछे चल रहे दो टैंकर आपस में टकरा गए। हादसे में पिछला टैंकर क्षतिग्रस्त होने के साथ उसमें सवार चालक व क्लीनर को चोटें आईं। दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर गांव जमालती के निकट शनिवार सुबह पेट्रोलियम पदार्थों से भरे दो टैंकर आगे-पीछे टकरा गए। घटना में पीछे चल रहे टैंकर का चालक मेरठ निवासी दुष्यंत एवं गांव मिर्जाअलीपुर निवासी परमानंद को चोटें आईं, जबकि टैंकर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में टैंकर का पिछला हिस्सा भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने से उसने से डीजल का रिसाव होने लगा। सूचना मिलन पर 100 डायल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों घायलों को नजीबाबाद लाकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगे चल रहे टैंकर के चालक ने बताया कि एक दिव्यांग अचानक सड़क क्रॉस करने के लिए आगे बढ़ गया। उसे बचाने के लिए पावर ब्रेक लेना पड़ा, जिससे घटना घटी। दोनों टैंकर पेट्रोलियम पदार्थ लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। घटना के बाद राहगीरों और क्षेत्रीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। पुलिस ने दोनों टैंकरों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें