दंपति के विवाद सुलझाने में दो घायल
कोतवाली देहात। गांव श्यालू नंगला में दंपति के विवाद में मारपीट व लाठी-डंडे चलने से दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भर्ती कराया गा। जहां से उनको बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षो के कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है।
गांव श्यालूनंगला निवासी नसरीन ने अपनी पुत्री सरताज जहां का निकाह कई वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी आसिफ से किया था, लेकिन पति-पत्नी में किसी बात को विवाद हो गया। तब से ही सरताज अपने मायके में रह रही है। बुधवार को लड़के पक्ष के कुछ लोग समझौते के लिए लड़की के गांव श्यालू नगंला आए थे। समझौते को लेकर चल रही वार्ता में दोनों पक्षों में मारपीट व लाठीडंडे चले। घटना में लड़की का भाई साहिल व लड़के पक्ष से निसार निवासी मखबाड़ा घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को बिजनौर रेफर किया गया। पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर लड़के पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
---------------------------------------------------
दो सड़क हादसों में दो युवती समेत तीन घायल
कोतवाली देहात। गांव मुबारकपुर निवासी छात्रा प्रियंका पुत्री राजेश कोतवाली देहात के दयानंद इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा है। छात्रा प्रियंका बुधवार की सुबह अपनी साथी छात्रा के साथ विद्यालय आ रही थी। कोतवाली-नजीबाबाद मार्ग पर गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद के पास बाइक की चपेट में आकर छात्रा प्रियंका घायल हो गई। राहगीरों ने घायल छात्रा को उपचार के लिए पीएचसी भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उसको बिजनौर रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक सवार युवक को बाइक समेत हिरासत में ले लिया हैं। अकबराबाद-बुंदकी मार्ग पर गांव मिर्जापुर के पास स्कूटी बाइक की टक्कर में स्कूटी सवार गांव झिलमिला निवासी अंजलि (19वर्ष) व बाइक सवार पंकज कुमार (24वर्ष) घायल हो गया। दोनों को सीएचसी से बिजनौर रेफर किया गया।
-------------------------------------------------------
भाकियू भानू ने किसानों की समस्याओं पर किया विचार-विमर्श
केातवाली देहात। भाकियू भानू गुट ने ब्लॉक कोतवाली परिसर में बैठक का आयोजन किया। बैठक में किसानों ने गन्ने का रेट पांच सौ रुपये प्रति कुंतल करने, विद्युुत कटौती कम करने, किसानों के ट्यूबवेल के फुके ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदलने, गांव में जर्जर तारों को बदलने, किसानों द्वारा अपने घर में लाने वाली मिट्टी को खनन के नाम पर पुलिस द्वारा अवैध वसूली करने आदि मुद्दों पर विचार किया गया। बैठक में चौधरी विजय सिंह, नरेश कुमार, हमीदुल्ला, चौधरी मांगेराम, नितिन चौधरी, राहुल प्रधान, राजेंद्र सिंह, जगत सिंह, उदयराज सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
-------------------------------------
राशन डीलर चुनाव
कोतवाली देहात। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर आबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को राशन ड़ीलर के चुनाव की प्रक्रिया खुली बैठक में शुरू हुई। गांव सुल्तानपुर निवासी पूजा रानी पत्नी विकास कुमार नागर व पड़ोसी गांव रूस्तमपुर निवासी मोनी रानी पत्नी खेमराज सिंह मैदान में आमने-सामने थी। दोनों पक्षों के बीच चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ था। निर्वाचन अधिकारी व मध्य गंगा खंड पांच सिचाई विभाग के सहायक अभियंता पंकज अग्रवाल, ग्राम प्रधान सतवीर सिंह व पुलिस की मौजूदगी में चुनाव हुआ। मतदाताओं ने अपने चेहते प्रत्याशी की ओर लगाई गई पंक्ति में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत अधिकारी विख्यात टांक के अनुसार पूजा रानी को कुल 238 मत मिले, जबकि उनके विरोधी प्रत्याशी मोनी रानी को महज 36 मत मिले। पूजा रानी को 202 मतों से विजयी घोषित किया गया।