फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव शरीफपुर के पास पड़ा गहनों से भरा थैला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शरीफपुर के पास पड़ा गहनों से भरा थैला
विज्ञापन

हल्दौर। पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे कुछ युवकों को गांव शरीफपुर के निकट सड़क पर सोन-चांदी के आभूषणों से भरा थैला पड़ा मिला। युवक थैले को उठाकर अपने घर ले गए। घर पहुंचने पर आभूषणों के बांटने को लेकर युवकों के परिजनों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों लोगों को पकड़कर थाने ले गई और आभूषणों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे के पास स्थित शरीफपुर के बस अड्डे के समीप कुछ युवकों को दौड़ लगाने के दौरान सड़क किनारे कुछ पड़ा दिखाई दिया। युवकों ने दौड़ लगानी बंद कर दी और थैला उठाने झपट पड़े। उन्होंने थैला खोला तो उसमें सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमत के आभूषण, नगदी निकली। युवकों ने घर पहुंचकर सारा वृत्तांत परिजनों को सुनाया। युवकों के परिजनों में किसी स्थान पर आभूषणों को आपस में बांटने को लेकर विवाद हो गया। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आभूषणों को जब्त कर लिया और तीन लोगों को दबोच लिया। जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि पकड़े गए तीनों लोगों को गांव के ही जिम्मेदार कुछ व्यक्तियों की सुपुर्दगी में थाने से छोड़ दिया गया है। आभूषण सीज कर मामले की जांच की जा रही है। थैले में आभूषणों के अलावा कुछ फल भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें