फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में हेराफेरी कर नौकरी पाने के आरोप में पुलिस में रिपोर्ट कायम, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कागजों में हेराफेरी कर ली नियुक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शेरकोट। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पालिका में कार्यरत कर्मचारी के विरुद्ध कागजों में हेराफेरी कर नियुक्ति पाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखान निवासी पुनीत वर्मा ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में बताया कि नगर पालिका में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत फहीम अहमद पुत्र नसीम अहमद की नियुक्ति 22 अप्रैल 2009 को मृतक आश्रित के रूप में हुई थी। नियुक्ति के समय फहीम अहमद की शैक्षिक योग्यता साक्षर और जन्मतिथि 10 नवंबर 1988 दर्शाई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फहीम अहमद ने सेवाकाल के दौरान ही कक्षा आठ की फर्जी और कूटरचित टीसी के आधार पर कक्षा नौ संस्थागत छात्र के रूप में दाखिला लिया। सरकार से वेतन भी लिया। इसी प्रकार फर्जी तरीके से ही हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा भी उतीर्ण की। इस दौरान आरोपी पालिका में नौकरी भी करता रहा। उसके द्वारा फहीम अहमद की सूचना के अधिकार के अंतर्गत सूचना मांगे जाने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फहीम अहमद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
कोर्ट के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें