हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू में शनिवार को आई बरात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बरातियों और घरातियों मारपीट हो गई, जिसमें बरातियों और ग्रामीणों समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस से पहले ही बराती मौके से फरार हो गए।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू में शनिवार को बुलंदशहर जिले के जलालपुर गांव से बारात आई थी। बारात की ग्रामीणों ने खूब मेहमाननवाजी की। नाश्ता करने के बाद बारात चढ़ा शुरू हुई। बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। डीजे पर झूमते हुए बाराती और ग्रामीणों में गाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।