हल्दौर। अम्हेड़ा चौराहे पर हुए ओमराज हत्याकांड में फरार चल रहे चार आरोपियों में से कोर्ट ने तीन के खिलाफ फरारी की गांव मेें मुनादी कराकर उनके घरों पर कोर्ट के कुर्की के आदेश चस्पा किया गया।
हल्दौर के गांव खैरपुर निवासी ओमराज सिंह की तीन अक्टूबर 2017 को अम्हेड़ा चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उसका साथी संजीव कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ ने बताया कि ओमराज हत्याकांड में एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हत्याकांड में शामिल थाने के गांव शेरपुर कल्याण निवासी दुष्यंत चौधरी व उसकी पत्नी उपासना देवी व प्रदीप कुमार पहले से ही जेल में है। जबकि दुष्यंत का पिता नरेंद्र कुमार आर्य, थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव राना नगला निवासी कुख्यात एक लाख का इनामी बदमाश आदित्य, उसका साथी शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी निवासी रोहित कुमार व जुबैर फरार चल रहे है। रविवार को हल्दौर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नरेंद्र कुमार आर्य, बदमाश आदित्य व रोहित कुमार के गांव में जाकर फरारी की मुनादी कराई व उनके घरों पर नोटिस चस्पा किया। इस दौरान गांव में भारी भीड़ लगी रही। पुलिस ने जुबैर के बारे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस के मुताबिक ओमराज की हत्या पैसे के विवाद को लेकर की गई थी। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे चुकी है पर वह हाथ नही आ रहे है। आरोपियों के पकड़े नही जाने पर पुलिस ने उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की हैं।
दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर। गांव तिवडी निवासी एक महिला ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी छोटी नाबालिग बहन व भाभी के साथ घर पर थी। शैलेंद्र उर्फ भानु व सौबहार सिंह शराब के नशे में उनके घर में घुस आए, भाई पिंटू के बारे में मालूम किया। भाई घर पर नही था। दोनों गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ छेड़खानी की। भाभी के शोर मचाने पर मारपीट की गई। शोर मचाने पर गांव के कई लोग आए तो दोनों जान से मारने की धमकी देते मौके से फरार हो गए।