फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव करने के मामले में छह ग्रामीण नामजद, गिरफतारी को दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट(बिजनौर) । कोपा गांव में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव करने के मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। पर इस मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। एसओ का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

स्योहारा थाने के गांव राना नांगल निवासी आदित्य 50 हजार के इनामी बदमाश है। तीन अगस्त को मुरादाबाद से बिजनौर पेशी पर लाते समय आदित्य पुलिस कस्टडी में फरार हो गया था। पुलिस को पता लगा था कि आदित्य अपने साथी विशाल समेत कई अन्य के साथ शेरकोट थाने के गांव कोपा में जितेंद्र कुमार टाटा के घर में छिपा है। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम ने कई थानों की पुलिस के साथ बदमाश को पकड़ने को दबिश दी थी। पर बदमाश आदित्य नहीं मिला। तो गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव करते हुए फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसमें चार पुलिस कर्मी चोटिल हो गए थे। इस दौरान गांव के महेंद्र पाल का पुत्र जितेंद्र कुमार टाटा गोली लगने से घायल हो गया था। जितेंद्र कुमार का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि घायल जितेंद्र कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। साथ ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें