फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत दो पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अदलहाट। अलौहा गांव में दहेज के लिए विवाहिता को जला कर मारने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पिता ने पति समेत दो पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र बौरी गांव के रामप्रकाश पांडेय के पुत्री कविता पांडेय (22) की शादी मिर्जापुर के अदलहाट थानेनके अलौहा गांव में अमरनाथ पांडेय के बेटे प्रदीप पांडेय से इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही बेटी के ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपया व एक सोने का चेन की मांग करने लगे। इसके लिए वे कविता को आए दिन प्रताड़ित कतरते थे। रामप्रकाश पांडेय का आरोप है कि 29 अगस्त को ससुराल वालों ने कविता को दहेज के लिए जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी कविता को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल के लोग उसे छोड़ कर फरार हो गए। कविता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति प्रदीप व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें