बिजनौर। मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी राशिद ठेकेदारी का कार्य करता है। वह अक्सर घर से बाहर रहते है। उनकी पत्नी शबनम भी शुक्रवार की रात कोतवाली शहर के गांव रहीमपुर में अपनी मौसी के यहां गई हुई थी। शबनम ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके पड़ोसियों ने फोन से उन्हें सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए है। वह आनन-फानन में घर पहुंची तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। शबनम ने बताया कि चोर उनके घर से सोने का गले का हार, कुंडल, बाली, तीन जोड़ी पायल समेत 45 हजार रुपये की नकदी ले गए। शबनम ने पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है।
द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव 20 को
बिजनौर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष टीकम सिंह सेंगर ने बताया कि 20 अगस्त को संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव कराया जाएगा। द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव सीएमओ कार्यालय परिसर में सुबह दस बजे से आयोजित किया जाएगा।