फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने जैतरा में अवैध तौर पर चल रहे वाटर प्लांट को सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतरा में चल रहा अवैध वाटर प्लांट सीज
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव जैतरा में झंडा चौक पर छापामार कर गंगा जी मिनरल वाटर प्लांट कर सीज कर दिया। यह प्लांट बगैर फूड लाइसेंस के संचालित था। अधिकारियों ने पानी का सैंपल भी लिया है। इसके अलावा टीम ने नगीना चौक पर तीन मिठाई की दुकानों से भी सैंपल लिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने पहले गांव जैतरा में झंडा चौक पर स्थित चंद्रप्रकाश पुत्र यशपाल सिंह के गंगा जी मिनरल वाटर प्लांट पर छापा मारा। अधिकारियों की छापेमारी से प्लांट में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह प्लांट बगैर फूड लाइसेंस के चल रहा था। प्लांट से तीन-तीन सौ एमएल के पानी की पैकिंग कर उन्हें आरओ के पानी के रूप में बेचा जा रहा था। जबकि आरओ बंद पड़ा मिला। जिस पानी की पैकिंग की जा रही थी, उस पर न तो बैच नंबर था और नहीं मैन्युफैक्चरिंग डेट थी। पानी का सैंपल जांच के लिए ले लिया गया है। प्लांट को पुलिस की मौजूदगी में सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने इसके बाद नगीना चौक पर सलीम, नवाब और इरफान की मिठाइयों की दुकान पर छापेमारी की। इसकी भनक लगते से अन्य मिठाई विक्रताओं में हड़कंप मच गया। तीनों दुकानों से मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भरे गए है। टीम में शामिल अधिकारियों ने चेताया कि मिठाई विक्रेता तीज पर्व के मौके पर ताजे दूध का प्रयोग कर मावे का घेवर, मिठाइयां आदि तैयार करें। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें