फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पर्यटक से लूट करने वाले तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी पर्यटक को लूटने वाले तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली देहात (बिजनौर)।
नैनीताल-देहरादून हाईवे पर गांव दौलताबाद के पास साइकिल सवार रूसी पर्यटक से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। बदमाशों की निशानदेही पर लूटा गया बैग और मोबाइल बरामद किया है। एक बदमाश अभी फरार है।
बुधवार की रात रूसी पर्यटक कोला नैनीताल से साइकिल से भ्रमण करता हुआ ऋषिकेश जा रहा था। देहरादून-नैनीताल नेशनल हाइवे पर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलताबाद के पास पर्यटक से चार बदमाशों ने पांच हजार नकद, दो मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया था। एक लुटेरे का पर्यटक ने स्केच बनाकर पुलिस को दे दिया था। गांव दौलताबाद के मोहम्मद ताजीम ने पर्यटक को 1600 रुपये की सहायता देकर रवाना किया था । साथ ही पर्यटक से लूट करे वाले बदमाशाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि स्केच की मदद से पुलिस ने रविवार की रात अकबराबाद में किरतपुर रोड पर खड़े तीन बदमाश जुल्फकार और दो नाबालिग साथियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पर्यटक से लूटा गया मोबाइल, बैग और पेंसिल बाक्स बरामद कर लिया हैं। चौथा साथी संजू पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें