फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: इब्राहिमपुर माजरा गांव में दो भाइयों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। इब्राहिमपुर माजरा गांव में सोमवार को दुकान पर सामान लेने गए दो भाइयों उस्मान और मोमीन पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर माजरा निवासी इनाम ने बताया कि उसके भाई उस्मान और मोमीन गांव में ही दुकान से सामान लेकर वापस लौट रहे थे। तभी गांव के ही सोनू, मोनू और दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां आए ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को बचाया। पुलिसकर्मियों ने बड़ौत सीएचसी में दोनों का उपचार कराया। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर सोनू, मोनू और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें