फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। थाना क्षेत्र के गांव सलावा में एक व्यक्ति का शीशम का शव पेड़ पर लटका मिला। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 45 साल आंकी गई। तलाशी में मृतक के पास से फोन मिला है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक के फोन से नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी एक व्यक्ति का फोन नंबर मिला है। बताया गया कि मृतक व्यक्ति उसके यहां काम करता था। पुलिस की ओर से संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या बताई जा रही है। पेड़ के नीचे मृतक व्यक्ति का छाता, पानी की बोतल और हवाई चप्पल रखी मिली। सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि पेड़ पर शव लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की ओर से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें