फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रेमिका के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई पुलिस, बरामद नहीं हुआ फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एक साल से लिव इन में रहने वाली तलाकशुदा सना की हत्या करने वाले आरोपी फैसल को मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई। इससे पहले बिजनौर की अदालत से आरोपी का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया। हालांकि अभी सना का मोबाइल और बैग बरामद नहीं हो सका है। दरअसल मोबाइल आरोपी ने गंगा में फेंक दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को मुंबई पुलिस ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद महाराष्ट के लिए रवाना हो गई। बताया गया कि मुंबई में उसका चालान कर अदालत में पेश किया जाएगा, आरोपी फैसल को मुंबई की जेल में भेजा जाएगा।
बता दें कि मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम सैफपुर खादर निवासी फैसल अंसारी उर्फ समीर पुत्र नाजिम मुंबई के ओसीवारा थाने की पुलिस चौकी जोगेश्वरी बेस्ट के आनंदनगर में सैलून पर काम करता था। जहां, एक अस्पताल में नर्स सना (35) से प्रेम संबंध हो गए। मुंबई के ही एक अस्पताल में नर्स सना ने फैसल से नजदीकियां बढ़ने पर पति से तलाक ले लिया और फैसल के साथ लिव में रहने लगी थी। एक साल से दोनों लिव इन में मुंबई रहते थे।
विज्ञापन

दोनों के बीच दो से तीन बार झगड़ा हुआ। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
अब फैसल अंसारी ईद मनाने के लिए बिजनौर अपने गांव आ गया। उधर 29 मई को सना भी बिजनौर पहुंची। फैसल और सना ने मंडावर में एक होटल पर खाना भी खाया, जहां दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। बाद में फैसल उसे एक गन्ने के खेत में लेकर पहुंचा, जहां फिर से झगड़ा हुआ। सना शादी करने की जिद पर अड़ी थी। जिस पर फैसल ने गलाघोंट कर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में दबा दिया। इसके आद आरोपी फैसल मुंबई चला गया। उधर गुमशुदगी दर्ज होने के बाद जांच कर रही मुंबई पुलिस ने फैसल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। जिसके बाद शुक्रवार को मुंबई पुलिस फैसल को लेकर बिजनौर पहुंची और उसकी निशानदेही पर खेत से सना के शव को बरामद किया था।

उधर सना का मोबाइल और बैग का बरामद होना बाकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मोबाइल को गंगा में फेंकने की बात कही थी। अब मुंबई की पुलिस फैसल को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर फिर से बिजनौर आएगी, तभी मोबाइल और बैग की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें