कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज में पांच लाख रुपये मांगने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता नुसरत ने बताया कि फुरकान ने ब्लैकमेल कर उससे 23 जनवरी 2026 को शादी की, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। शादी के बाद पति फुरकान, सास जरीसा, ननद शाहजहां, ननदोई फुरकान और पति के मामा नफीस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू किया। मायके से तीन लाख रुपये देने के बावजूद पांच लाख रुपये की मांग जारी रही। लगभग पांच माह पहले मारपीट और पेट में लात मारने से उसका गर्भपात हो गया। नौ नवंबर को पति समेत पांच अन्य आरोपी उसके मायके में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले में दुपट्टे का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। बचाव में आई भाभी नाजमीन के साथ भी मारपीट हुई। विवेचना अधिकारी सुनील सहरावत ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।