फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रजबहे में मीट अवशेष फेंकने का आरोप में केस दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव शादीपुर रजबहे में एक व्यक्ति द्वारा नहर में मीट के अवशेष फेंककर पानी को दूषित करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है, वहीं इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव गाजीपुर निवासी संजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव शादीपुर के पास से गुजर रही नहर का पानी पशुओं के उपयोग में लिया जाता है। आरोप है कि करीब चार दिन पूर्व एक युवक, जो मीट की दुकान पर कार्य करता है, मीट के अवशेष गला सड़ा मीट नहर में फेंक रहा था। विरोध करने पर वह मौके से चला गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की हरकत से नहर का पानी दूषित हो रहा है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उसने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से उक्त रजवाहे में अवशेष फेंकता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव सल्लाहपुर निवासी मोहम्मद आजम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें