चंदक। कर्ज पर ट्रैक्टर लेकर बेचने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सात ट्रैक्टर बरामद कर लिए हैं। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मंडावर थाने में गांव ईनामपुरा के भूपेंद्र, किरतपुर थाने के असगरपुर निवासी संजीव तथा कोतवाली देहात थाने के गांव गौसपुर सादात के जावेद के खिलाफ फाइनेंस कंपनियों की ओर से कूटरचित तरीके से फाइनेंस पर ट्रैक्टर लेकर बेच देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। मंडावर पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार फाइनेंस कंपनियों से लोन लेकर बेचे गए सात ट्रैक्टरों को बरामद कर लिया गया है। ट्रैक्टरों को एक से ज्यादा लोगों को बेचा गया। इससे फाइनेंस कंपनियां यह पता नहीं कर पाईं कि ट्रैक्टर कहां और उनकी किस्त भी आनी बंद हो गई। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।