फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक बनी आग का गोला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार की टक्कर लगने से बाइक में आग लग गई, जबकि बाइक पर सवार दो युवक उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उधर, चालक की सूझबूझ से पीछे से आ रहा ट्रक आग की चपेट में आने से बच गया। हादसे में बाइक आग से पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन

अनस व रुखसत अली निवासी गांव मंगनपुर हजरत नगर संभल थानाभवन क्षेत्र के गांव हिंड के निकट भट्ठे पर चिमनी रिपेयरिंग का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम दोनों युवक भट्ठे से बाइक पर सवार होकर थानाभवन में सामान खरीदने आ रहे थे। जब वे दोनों युवक हाईवे पर पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। अचानक टक्कर लगने पर दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए।
उधर, बाइक आग का गोला बन गई। इसी दौरान वहां से जा रहा ट्रक बाइक की आग की चपेट में आने से बच गया। चालक ने ट्रक को पीछे कर समय रहते आग की चपेट में आने से बचा लिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें