फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रजा फूड फर्म पर खाद्य विभाग ने छापा मारा, 28 लाख रुपये की सामग्री सीज

Fri, 17 Oct 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
किरतपुर क्षेत्र में रजा फूड फर्म पर नमूने सील करती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। शासन से नामित 12 सदस्य टीम ने किरतपुर क्षेत्र में संचालित रजा फूड फर्म पर छापा मारा। पदार्थ में रंग की अधिकता और मिस ब्रांडिंग की शिकायत के बाद टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

टीम ने नमूने लेने के साथ ही 28 लाख रुपये की खाद्य सामग्री सीज की। मेरठ खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त वीके वर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग पदार्थो के 21 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
टीम बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रजा फूड, केजीएन, रजा कन्फेक्शनरी पर पहुंची। टीम ने फैक्टरी का निरीक्षण किया। टीम को जगह-जगह गंदगी मिली। साथ ही फर्श टूटा था। इसके लिए सुधारात्मक नोटिस दिया गया है। इसके अलावा नमूनों की रिपोर्ट आने तक निर्माण कार्य बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीज की गई 28 लाख रुपये खाद्य सामग्री की बिक्री पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

टीम ने टॉफी, नारियल लड्डू, लॉलीपॉप, कच्चा आम कैंडी, किडकैट चॉकलेट, मिल्क बर्फी, काजू कतली, नमकीन, शुगर बॉयल्ड कन्फेक्शनरी, बेर जामुन, मलाई पेड़ा, चीनी, गुलाब बर्फी, दूध पेड़ा, नारियल पेड़ा, खाजा पेड़ा, चाॅकलेट बेफर, केक का एक-एक नमूना लिया। जबकि, खाद्य में मिलाने वाले रंग के तीन नमूने संग्रहित किए।
यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में भी होती है सप्लाई : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि किरतपुर क्षेत्र में संचालित रजा फूड फर्म से यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में भी पदार्थो की सप्लाई होती है। यूपी के निकटतम राज्यों दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश में भी बिजनौर से कन्फेक्शनरी उत्पादों की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें