फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप की तैयारी में जुटी क्रिकेटर मेघना

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर मेघना सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विश्वकप की तैयारी में जुटी क्रिकेटर मेघना
विज्ञापन

कोतवाली देहात। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर मेघना सिंह मार्च महीने में न्यूजीलैंड में होने वाले महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम में स्थान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। मेघना ने सोमवार को कोतवाली देहात स्थित अपने आवास पर अमर उजाला से बात की।
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य मेघना सिंह ने बताया कि वह चार जनवरी से दिल्ली ने लगने वाले कैंप में भाग लेंगी। उसका पूरा ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छोटे स्तर पर भी काफी प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं, जिससे गांव देहात के खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने के पर्याप्त मौके हैं। उन्होंने कहा कि नवोदित खिलाड़ी अपना लक्ष्य निर्धारित करें। वह जंक फूड तथा मीठे से दूर रहती हैं। किसी भी खिलाड़ी के लिए फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण है। हमें अपनी फिटनेस सही रखने के लिए प्रतिदिन वर्कआउट करना चाहिए। मेघना का लक्ष्य चार मार्च से न्यूजीलैंड में शुरू हो रहे महिला विश्व कप में भारतीय टीम में स्थान बनाना है। मेघना को गत वर्ष ऑस्ट्रेलिया में हुई टेस्ट, वन डे एवं टी-20 श्रंखला के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस दौरान मेघना के दादा प्रेमपाल सिंह, पिता विजय वीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें