नजीबाबाद में साहनपुर की घनी आबादी के बीच मुहल्ला बंजारान में मो.अशरफ के घर दूसरी मंजिल पर मकान है। अशरफ कहीं बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी फात्मा और बच्चे घर पर थे। अशरफ की पुत्री अंजुम शनिवार की सवेरे खाना बना रही थी। तभी बरामदे में गैस के चूल्हे पर रखा कुकर फट गया।
धमाके के साथ फटे कुकर से गैस का चूल्हा, पानी की टंकी तथा रसोई का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गैस सिलेंडर में रेगुलेटर के निकट गैस का रिसाव होने लगा, संयोग से आग नहीं लग पाई जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय खाना बना रही युवती अंजुम कुछ फासले पर थी अन्यथा हादसे में युवती घायल हो सकती थी। सूचना मिलते ही पड़ोसी घटना स्थल पर पहुंच गए। घायल न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।