फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के एजेंट 29 अप्रैल से बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के एजेंट 29 अप्रैल से बनेंगे
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना प्रकोप को देखते हुए पंचायत चुनाव की मतगणना में एजेंट बनने की प्रक्रिया सख्त रहेगी। मतगणना एजेंट बनने का काम 29 अप्रैल से शुरू होगा। प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ के साथ नहीं आएंगे। प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के साथ केवल उसके एक एजेंट को ही आना है। इससे अधिक को मतगणना स्थल के बाहर के निश्चित क्षेत्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
जिले में 1123 ग्राम प्रधान, 56 जिला पंचायत सदस्य, 1393 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 14066 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाने हैं। प्रशासन का ध्यान ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना पर अधिक है। प्रशासन की मंशा है कि मतगणना में कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन हो। मतगणना कक्ष में एजेंटों की भीड़ नहीं हो इसलिए प्रशासन इन पदों के मतगणना एजेंट की नियुक्ति में विशेष सतर्कता बरत रहा है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लाक निर्वाचन अधिकारियों व बीडीओ पंचायतों के वोट खोलने का क्रम बनाने में लगे हैं। वोट खुलने का रोस्टर लगभग तैयार है।
विज्ञापन

इससे प्रत्याशियों को उनकी पंचायत के वोट खुलने के समय का पहले ही पता चल जाएगा। मतगणना एजेंट बनाने का काम 29 अप्रैल से शुरू हैं। एजेंट की नियुक्ति 30 अप्रैल तक है। एजेंट बनने के लिए जरूरी अभिलेख की जानकारी ब्लाक से मिलेगी। बताया कि ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना एक एक कमरे में होगी। इन पदों के लिए प्रत्याशी व उनके एक एजेंट का ही प्रवेश पत्र अर्थात पास बनेगा। मतगणना के दौरान दोनों में से एक ही कक्ष में रह सकेगा। मतगणना लंबी चलेगी। दोनों बारी बारी से मतगणना कक्ष में आ जा सकेंगे। प्रत्याशी को अपने एक एजेंट के साथ ही मतगणना केन्द्र पर आना है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना है।
विज्ञापन

प्रशासन को सबसे अधिक होम वर्क जिला पंचायत सदस्य के एजेंट की नियुक्ति में करना पड़ रहा है। जिले में 1123 पंचायत हैं। 56 जिला पंचायत सदस्य चुने जाने है। डीएसटीओ ने बताया कि एक जिला पंचायत सदस्य के क्षेत्र में 20 से अधिक पंचायत हैं। एक वार्ड के मत कई कमरों में हैं। इसके लिए एक से अधिक मतगणना एजेंट की आवश्यकता होगी। इसकी रूपरेखा को फाइनल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें