फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों को मिले 205 नए शिक्षक

विज्ञापन
बिजनौर में बीआईसी में नवनियुक्त शिक्षकों के साथ भाजपा नेता व प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों को मिले 205 नए शिक्षक
विज्ञापन

बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूलों में चल रही शिक्षक भर्ती के तहत प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चयनित 205 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र प्राप्त कर शिक्षकों के चेहरे खिल गए। प्रभारी मंत्री ने चयनित शिक्षकों से शिक्षण कार्यों में रुचि लेने तथा निष्ठावान नागरिक तैयार करने पर जोर दिया।
शनिवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक भर्ती के अंतर्गत परिषदीय प्राइमरी स्कूलों के चयनित 205 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। पांच शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल की उपस्थिति में एनआईसी में ऑनलाइन वितरित कराने की व्यवस्था शिक्षा विभाग की ओर से की गई थी। जबकि 200 शिक्षकों को बिजनौर इंटर कालेज बिजनौर के सभागार में प्रभारी मंत्री व जिले के विधायकों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिक्षक शिक्षण कार्यों में अपना शत प्रतिशत योगदान दें। ताकि शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार भी आएं। उन्होंने कहा कि शिक्षक ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारें। जिससे देश को देशभक्त एवं निष्ठावान नागरिक मिलें। इस मौके पर शिक्षकों को प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री तथा शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद के संदेश का प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम रमाकांत पांडेय, एडीएम, एसपी धर्मवीर सिंह, बीएसए महेश चंद्र, शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, अजय कुमार, वरिष्ठ लिपिक वीरेंद्र सिंह, शिक्षक गुलशन गुप्ता सहित शिक्षकों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

बिजनौर में बीआईसी में शिक्षिका को नियुक्ति पत्र देते जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व अ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें