फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के हितों के लिए करेंगे संघर्ष: वीरेंद्र रस्तोगी

विज्ञापन
धामपुर में मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते व्यापारी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
व्यापारियों के हितों के लिए करेंगे संघर्ष: वीरेंद्र रस्तोगी
विज्ञापन

धामपुर। काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच की नवगठित कमेटी सदस्यों का समारोह पूर्वक अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र रस्तौगी ने कहा कि अब व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से व्यापारियों के हितों के संघर्ष करने का एलान किया।
विज्ञापन

मौहल्ला दर्जीयान में हाजी चांद के प्रतिष्ठान पर संपन्न समारोह में प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र रस्तौगी ने कहा कि प्रदेश भर में काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच से व्यापारियों को जोड़ने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का काम करेगा। साप्ताहिक बाजार बंदी को सफल बनाने के लिए डीएम से मुलाकात की जाएगी। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हैदर अली आढ़ती ने कहा कि उन्हें काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अदनान शम्सी को नगर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन महमूद हसन कस्सार, पंडित दीपांशु शर्मा, अंकित गर्ग, योगेश रस्तौगी, बालकिशन रस्तौगी, नसीम अहमद अंसारी, यूनुस अंसारी, शंभू रस्तौगी, बालकिशन रस्तौगी, वसीमउर्रहमान, नासिर अंसारी, डॉ. आसिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें