फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव ने गलत लिखाया अपना पता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव ने गलत लिखाया पता
विज्ञापन

नूरपुर। शुक्रवार को आई कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले नूरपुर निवासी व्यक्ति को ढूंढने में स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट गए। उक्त व्यक्ति ने सैंपल देते समय अपना पता फर्जी बताया था। जांच के बाद पता लगा कि उक्त व्यक्ति नूरपुर का नहीं, बल्कि नजीबाबाद का निवासी है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने सीएचसी पहुंचकर कोरोना की जांच के लिए अपना सैंपल दिया था। सैंपल देने के बाद उसने अपना पता इरशाद अहमद निवासी मोहल्ला छिप्पी चौक नूरपुर लिखाया था। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में वह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। सूचना पर पीएचसी प्रभारी डॉ. अजय धर्मेश गंधर्व टीम के साथ उसे कोविड अस्पताल ले जाने के लिए लिखाए गए पते पर पहुंचे तो वहां इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे मोहल्ले की खाक छान ली, लेकिन उक्त व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। थक हारकर टीम लौट गई। बाद में पता लगा कि उक्त व्यक्ति नूरपुर का नहीं, बल्कि नजीबाबाद का रहने वाला है। उसने जान बूझकर सैंपल देेते समय अपना पता गलत लिखाया था। कोरोना संक्रमित के नूरपुर का न होने पर मोहल्ले वालों ने राहत की सांस ली है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय धर्मेश गंधर्व का कहना है कि सैंपल देते हुए उसने गलत पता लिखाया था। उक्त व्यक्ति का पता लगा लिया गया है। वह नजीबाबाद का निवासी है और उसने जान बूझकर नूरपुर में सैंपलिंग कराई थी। उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें