फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित मरीज मिला, हाईडिल कॉलोनी सील

विज्ञापन
धामपुर की हाईडिल कालोनी में पीड़ित के घर जांच को जाती टीम। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
संक्रमित मरीज मिला, हाईडिल कॉलोनी सील
विज्ञापन

धामपुर। शुक्रवार को धामपुर की हाईडिल कॉलोनी में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर कालोनी को सील कर दिया है। कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति को टीम ने कोविड अस्पताल स्वाहेड़ी में उपचार को भेज दिया है। एसडीएम ने गांव जैतरा के प्रधान को इस कॉलोनी को सैनिटाइज कराने के आदेश दिए हैं। पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. पीके गुप्ता का कहना है कि संबंधित व्यक्ति कुछ दिनों पहले अपनी सुसराल में मुरादाबाद क्षेत्र में गया था। जब वह वहां से लौट कर वापस आया तो गांव के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की शिकायत की थी। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 जून को गांव में उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिजनों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। विद्युत निगम वितरण खंड के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार का कहना है कि शुक्रवार को हाईडिल कॉलोनी में जो व्यक्ति जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह व्यक्ति उनकी डिवीजन में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रशासन की ओर से हाईडिल कालोनी को सील कर दिया गया है। वहीं, एक्सईएन वीरेंद्र कुमार का कहना है कि संबंधित कर्मचारी पिछले पांच दिन से कार्यालय नहीं आ रहा है। इसलिए विद्युत निगम के खंडीय और सर्किल कार्यालय को अभी सील नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें