फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज निर्माण पर लगा कोरोना का ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज निर्माण पर लगा कोरोना का ग्रहण
विज्ञापन

नजीबाबाद। राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज साहनपुर निर्माण कार्य पर कोरोना का ग्रहण ऐसा पड़ा कि तीन वर्ष में भी पूरा नहीं हो सका। डिग्री कॉलेज निर्माण की अंतिम किश्त जारी होने के बावजूद कोरोना कर्फ्यू के चलते निर्माण कार्य ठप है।
नगरपालिका परिषद नजीबाबाद क्षेत्र में राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए तीन वर्ष पूर्व भवन निर्माण शुरू हुआ था। निर्माण कार्य के लिए किस्तें विलंब से जारी होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। पहली दो किस्तें जारी होने के बाद करीब एक वर्ष पूर्व कोरोना संक्रमण काल शुरू होने से राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज की निर्माण गति धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

वक्फ विकास निगम के अधीन भवन निर्माण कार्य की दो किस्तों में डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण कार्य लिंटर तक पूरा हो चुका है। कुछ समय पूर्व निर्माण कार्य की अंतिम किस्त लगभग 2.15 करोड़ रुपये शासन से जारी हुई है। कोरोना संक्रमण के चलते निर्माण कार्य लगभग छह माह से रुका हुआ है। डिग्री कॉलेज के लिए अंतिम किस्त से भवन की फिनिशिंग आदि का कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत साहनपुर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य सीएनसीएस के माध्यम से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है। जल्द ही निर्माण कंपनी शिक्षा विभाग को भवन सौंपेगा। भवन सौंपने के बाद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षाओं आदि के संचालन के संबंध में शिक्षा विभाग अंतिम निर्णय लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें