फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक विचारों से कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
सकारात्मक विचारों से कोरोना को दी मात
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। द्वारिकेश शुगर मिल में कार्यरत उपगन्ना महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका कोरोना पोजिटिव हो गए। उन्होंने योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई और सकारात्मक विचारों से कोरोना को मात दी। आइसोलेशन का समय टीवी देखकर और गाने सुनकर बिताया।
चीनी मिल के 56 वर्षीय उपमुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका बीते वर्ष कोरोना की चपेट में आ गए थे। उन्होंने हौसला बनाए रखा और हिम्मत नहीं हारी। वे कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे। शुरू में उन्हें बुखार आया था, उन्होंने दवाई ले ली। बुखार न उतरने पर उन्होंने कोरोना टेस्टिंग कराई। जब उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला तो वह सुनकर घबरा गए। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और टीएमयू में भर्ती हो गए। चिकित्सकों की सलाह पर समयानुसार दवाई ली और सुबह शाम निरंतर योग करते रहे। उन्होंने अपना समय टीवी देखकर व गाने सुनकर बिताया। परिजन भी उनका मोबाइल पर हालचाल लेते रहे और उन्हें हिम्मत देते रहे। स्वास्थ्य होकर लौटने के बाद भी वह करीब आठ दिन घर पर आइसोलेट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान उन्होंने गर्म पानी का प्रयोग किया, गरारे किए तथा भाप ली। ठंडी वस्तुओं से परहेज रखा। इस बार वे वैक्सीनेशन करा चुके हैं। अजय कुमार ढाका कहते हैं अगर कोई संक्रमित होता है तो इस दौरान ठंडी वस्तुओं से परहेज करें तथा पीने में गर्म पानी का प्रयोग करें। भाप लें और गरम पानी से गरारे करते रहें। शाम को दूध में हल्दी डालकर पीएं। अपने आप को मस्त व व्यस्त रखें, कोई टेंशन न लें। सकारात्मक सोच बनाए रखें। चिकित्सक की सलाह पर ही कोई दवाई लें। अपना इलाज स्वयं न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें