फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सहकारी समिति मंडावर को मिला जन औषधि केंद्र का लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। किसान सहकारी समितियों (पैक्स)में खाद-बीज के अलावा अब दूसरे व्यापार को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में मंडावर समिति को जन औषधि केंद्र का लाइसेंस मिल चुका है। शादीपुर, किरतपुर और गजरौला अचपल समिति में जन सेवा केंद्र पहले से ही संचालित है।
बुधवार को सहकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर की सहकारिता से जुड़े किसानों, सहकारी समिति के अधिकारियों को संबोधित किया। इसी क्रम में जिला सहकारी बैंक बिजनौर में भी आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए गए अमित शाह के संदेश को सुना।
विज्ञापन

डीएम अंकित अग्रवाल, बैंक के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए मंडावर समिति के सचिव राजपाल सिंह, नवगठित समिति मुराहट के सचिव दिनेश कुमार को सम्मानित किया। जन सेवा केंद्र का संचालन करने के लिए शादीपुर के सचिव सुदेश कुमार, सभापति वीरवाला, किरतपुर के सचिव नंदकिशोर और गजरौला आजकल के सचिव सुशील कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कंप्यूटराइजेशन में बेहतर प्रदर्शन के लिए सीकरी बुजुर्ग के सचिव गणेश कुमार शर्मा, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की सर्वाधिक बिक्री करने के लिए नहटौर, गंज और खंडसाल समिति के सचिव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजवीर सिंह, नाबार्ड प्रबंधक, बैंक प्रबंधन समिति के संचालक, बैंक के सचिव आदि मौजूद रहे।

उझानी के निजी अस्पताल में विवाहिता की मौत के बाद गमगीन महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें