बिजनौर में जिले के रहने वाले आदित्य शर्मा का चयन कूच बिहार ट्रॉफी में यूपी की टीम से हुआ है। जिले से इस प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाला आदित्य पहला खिलाड़ी है। आदित्य की इस कामयाबी से उसके परिजन व साथी खुश है।
बिजनौर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नागेंद्र सारस्वत के अनुसार बास्टा निवासी आदित्य शर्मा ने जिले, मंडल व जोन की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया था। इससे आदित्य का चयन ध्रुव पांडव ट्रॉफी में यूपी की टीम के लिए हुआ। आदित्य ने पटियाला में हुए एक मैच में मुंबई के खिलाफ शानदार 103 रन की पारी खेली। विकेट कीपर बल्लेबाज आदित्य इस मैच में नॉट आउट रहा था। इसके बाद कूच विहार ट्रॉफी के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल के बाद 30 खिलाड़ियों का चयन कैंप में आदित्य का चयन हुआ। कैंप में एक मैच में आदित्य ने 80 रन की शानदार पारी खेली। उसका चयन यूपी की अंडर 19 टीम के लिए हो गया। आदित्य ने जिले के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट कोच चितवन शर्मा की देखरेख में क्रिकेट के गुर सीखे हैं।