फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में धर्मांतरण : युवक ने फिर अपनाया हिंदू धर्म, कहा- आर्थिक तंगी के चलते बदला था दीन

Mon, 26 Jul 2021 05:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ग्रामीणों ने युवक का ढोल नगाड़ों के साथ घर वापसी पर स्वागत किया। युवक ने आर्थिक तंगी से उबरने के लिए धर्मांतरण की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
डेविड... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे शहर में बेकरी में काम करने वाले अनुसूचित समाज के युवक के धर्मांतरण मामले में हंगामा होने के दूसरे दिन ही युवक ने दोबारा हिंदू धर्म में वापसी कर ली। ग्रामीणों ने युवक का ढोल नगाड़ों के साथ घर वापसी पर स्वागत किया। युवक ने आर्थिक तंगी से उबरने के लिए धर्मांतरण की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


ग्राम सेद़ोबेरखां निवासी डेविड कुमार पिता की मृत्यु के बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद पिछले वर्ष दूसरे वर्ग के युवकों के साथ महाराष्ट्र के पुणे में बेकरी में काम करने गया था। वहां बेकरी संचालकों ने गरीबी दूर करने का प्रलोभन देकर उसका धर्मांतरण कर नाम बदल कर मो. बिलाल रख दिया। स्थानीय ग्रामीणों को उसके धर्म परिवर्तन की बात तब पता चली जब डेविड पिछले सप्ताह बहन की शादी में शामिल होने गांव आया। परिजन उसकी बढ़ी दाढ़ी और इस्लामिक रीति रिवाज की हरकतें देखकर दंग रहे गए। परिजनों ने पूछा तो डेविड ने पुणे में धर्म परिवर्तन की बात स्वीकार करते हुए कहा कि अब घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी।

परिजनों के आग्रह पर हिंदू संगठनों ने डेविड से बिलाल बने युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी डा.एनपी सिंह ने गांव के ही गैर संप्रदाय के युवकों पर आर्थिक प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर मामला दर्ज कराने की मांग की थी। शनिवार को गांव के रविदास मंदिर में पुजारी राधे मोहन ने डेविड कुमार की पूजा अर्चना कराकर हिंदू धर्म में वापसी कराई। ग्रामीण और परिजन ढोल बाजे के साथ डेविड को घर लेकर गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरीश कुमार का कहना है कि युवक के दोबारा धर्म परिवर्तन का मामला संज्ञान में नहीं है। हिंदू जागरण मंच नगर अध्यक्ष रवि भटनागर का कहना है कि डेविड की हिंदू धर्म में घर वापसी हुई है। हिंदू धर्म अनुसार उसका शुद्धीकरण संस्कार होना बाकी है। डेविड के फिर से हिंदू धर्म में वापसी डा.एनपी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह, रवि भटनागर, आकाश शर्मा, आरएसएस खंड कार्यवाह अर्पित त्यागी के प्रयासों से संभव हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें