रंग डालने को लेकर विवाद, पथराव का आरोप
नजीबाबाद। रंग डालने को लेकर नगर के मोहल्ला कलालान में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष की महिलाओं ने पथराव किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
मोहल्ला कलालान में गैर समुदाय के एक युवक पर रंग लगने से विवाद हो गया। रंग लगने के बाद युवक पक्ष के लोगों ने क्षेत्र में होली खेल रहे हुलियारों से हुई नोकझोंक ने तूल पकड़ लिया। होली खेल रहे लोगों का आरोप है कि युवक पक्ष के लोगों ने मारपीट की। उन पर पथराव भी किया गया। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष के घर पर दबिश दी। देर शाम पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। मोहल्ला कलालान निवासी अनूप टांक की ओर से दी गई तहरीर में बबलू, शब्बू, शफीक, तांबू को नामजद किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। संवाद