कोरोना टीकाकरण के लिए कंट्रोल रूम बना, टीम गठित
धामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीषराज शर्मा ने बताया कि धामपुर में कोविड-19 टीकाकरण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है।
कंट्रोल रूम में टीकाकरण संबंधी सभी कार्यों, गतिविधियों का संचालन एवं प्रबंधन करने के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम में अधिशासी अधिकारी धामपुर सुभाष कुमार, कोतवाल अरुण कुमार त्यागी, मीडिया से सतीश शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुशील कुमार, सीडीपीओ हेमलता, बीपीएम मनीष कुमार, बीसीपीएम प्रीति सागर, डब्ल्यूएचओ राजेश कुमार, एमपीडब्ल्यू अंकित कुमार, फार्मासिस्ट विजेंद्र कुमार, सीएचओ अंजलि शामिल हैं।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष राज शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के संबंध में 26 दिसंबर को 10:00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी जाति धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ संयुक्त तौर पर बैठक होगी।