फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस में बनाया गया कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के लोगों की विभिन्न प्रकार की सामान्य बीमारियों को दूर करने के लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे किसी भी समय फोन कर सकते हैं हालांकि प्राइवेट डॉक्टर के पास सुबह 11 से दो बजे तक ही कॉल करनी होगी। इसके बाद किसी भी मरीज की फोन कॉल्स स्वीकार नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते सभी कामकाज बंद हैं। केवल आपातकालीन सेवाएं ही चालू हैं। ऐसे में सभी लोग अपने घरों में ही कैद हैं। अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सुविधाएं ही चालू हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले के लोगों को उनके घरों पर ही सामान्य चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यहां 01342-264615 पर 24 घंटे किसी भी समय पर फोन कर संबंधित बीमारी के डॉक्टर का फोन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट तथा दो अन्य कर्मचारियों की सिस्टमवार डयूटी लगाई गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. सुभाष राणा के अनुसार जिले के ज्यादातर प्राइवेट चिकित्सा विशेषज्ञों के मोबाइल नंबरों की सूचना सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई हैं। जिले के विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों के मोबाइल नंबरों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। हालांकि आईएमए की ओर से एक शर्त रखी गई है कि कॉलर अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर ही संबंधित चिकित्सक को कॉल करें, जिससे डॉक्टर को दवा बताने में आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें