फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के साथ शिवभक्तों से जुड़े संपर्क मार्ग भी बदहाल

विज्ञापन
नजीबाबाद- खस्ताहाल नेशनल हाईवे-74 से गुजरते वाहन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
संपर्क मार्ग भी शिवभक्तों को देंगे परेशानी
विज्ञापन

नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर्व के कांवड़ मेले पर शिवभक्तों को खस्ताहाल नेशनल हाईवे-74 ही नहीं खस्ताहाल संपर्क मार्ग से गुजरने पर मुसीबत उठानी पड़ेगी। दरअसल बिजौरी-टीलामंदिर संपर्क मार्ग बेहद खस्ताहाल है। कांवड़ मेले के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त इस संपर्क मार्ग से होते हुए नगर की घनी आबादी से होकर गुजरते हैं। कांवड़ लाने के लिए शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचना शुरू होने से नागरिकों में शिवभक्तों से जुड़े खस्ताहाल मार्ग को लेकर रोष है।
महाशिवरात्रि पर्व जैसे-जैसे करीब आ रहा है। शिवभक्तों का खस्ताहाल नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे और खस्ताहाल संपर्क मार्ग को लेकर रोष बढ़ रहा है। भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों को कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार को नगर से कई कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार के लिए रवाना हुए। जल्द ही शिवभक्तों के जत्थे हरिद्वार से खस्ताहाल नेशनल हाईवे से पैदल कांवड़ लाते हुए नगर में प्रवेश करेंगे। नेशनल हाईवे ही नहीं शिवभक्तों को भागूवाला-मोटा महादेव और बिजौरी-टीला मंदिर प्रमुख संपर्क मार्ग भी परेशानी का सबब बनेगा। संपर्क मार्ग के खस्ताहाल गड्ढे और गड्ढों से निलक फैली बजरी शिवभक्तों के मार्ग के बाधा बनेगी। प्रशासन, एनएच और लोनिवि द्वारा अभी तक गड्ढों की फिलिंग की कोई योजना नहीं बनाए जाने से शिवभक्तों का रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

मार्ग को समतल न करना दुर्भाग्यपूर्ण
नजीबाबाद। गांव गढ़वाला निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज चौहल का कहना है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के बावजूद एनएच और लोनिवि द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गो को गड्ढामुक्त न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कांवड़ यात्रा मार्गों को समतल कराने की मांग की।
गड्ढों को शीघ्र भरवाने का करें कार्य
नजीबाबाद। उज्ज्वल सैनी का कहना है कि शिवभक्तों से जुड़े खस्ताहाल मार्ग को लेकर प्रशासन को अवगत कराया गया। कांवड़ मेला शुरू होने को है और प्रशासन ने खस्ताहाल मार्ग की कोई सुध नहीं ली। उन्होंने प्रशासन से गड्ढों को शीघ्र भरवाने की मांग की।
खस्ताहाल मार्ग से होगी पीड़ा
नजीबाबाद। प्रवेश कुमार शर्मा का कहना है कि महाशिवरात्रि शुरू होने पर पहले शिवभक्तों से जुड़े मार्ग को समतल करा दिया जाता था। लेकिन इस बार नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया और लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों को भरने का प्रयास नहीं किया। शिवभक्तों के खस्ताहाल मार्ग से गुजरने पर शिवभक्तों के साथ-साथ उन्हें पीड़ा होगी।
विज्ञापन

स्वयं भरने खस्ताहाल गड्ढे
नजीबाबाद। अमित अग्रवाल का कहना है शिवभक्तों को सुरक्षा और सुगम भरा मार्ग देना प्रशासन का दायित्व है। एनएच व लोनिवि ने खस्ताहाल गड्ढों को समय रहते नहीं भरवाया तो समाजसेवी लोग स्वयं गड्ढों को भरकर शिवभक्तों के लिए सुगम भरा रास्ता तैयार करेंगे।
संजीव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें